Advertisement

सिंहस्थ में पहली बार 24 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट

मध्यप्रदेश सरकार ने खोली सभी तिजोरियां, इस बार विभागीय मद से हो रहे ज्यादा काम

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के आयोजन को लेकर मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने अपनी सभी तिजोरियां खोल दी हैं। पहली बार 24 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत की योजनाएं तैयार की गई हैं। खास बात यह कि सिंहस्थ मद से ज्यादा विभागीय तिजोरियां खोली गई हैं, जिससे कई प्रोजेक्ट शुरू हो गए हैं। सिंहस्थ महापर्व के दौरान उज्जैन बदला बदला नजऱ आएगा।

सिंहस्थ महापर्व का आयोजन मध्यप्रदेश की नगरी उज्जैन में 12 साल में एक बार होता है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और 24 हजार 19 विभागों के अंतर्गत 168 कार्य कराए जा रहे, जिनमें कई बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। इनमें से 50 कार्य शुरू हो चुके हैं। सिंहस्थ मद से 4358.41 करोड़ रुपए के काम कराए जा रहे हैं। इससे उज्जैन की कायापलट हो जाएगी। विभागीय मद से सबसे ज्यादा 20574. 26 करोड़ लागत के कार्य कराए जा रहे। कई प्रोजेक्ट्स अभी टेंडर प्रक्रिया में हैं। बारिश बाद अधिकतर शुरू हो जाएंगे। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के अनुसार सिंहस्थ के कामों की लगातार निगरानी की जा रही और समीक्षा कर रफ्तार बढ़ाई जा रही।

Advertisement

महापर्व की योजनाएं

शिप्रा नदी को साफ स्वच्छ और प्रवाहमान बनाने के लिए कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना।

Advertisement

महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप वे प्रोजक्ट

इंदौर से उज्जैन और महाकाल मंदिर के नीलकंठ द्वार तक सिक्स लेन रोड

सिंहस्थ के लिए कहां कितना होगा खर्च

2350.04 करोड़: जल संसाधन विभाग

1947.95 करोड: नगर निगम

10109 करोड: एमपीआरडीसी

5552 करोड़: एनएचएआई

998.28 करोड़: पीडब्ल्यूडी

764.52 करोड़: गृह विभाग

759.33 करोड़: भवन विकास निगम

619.31 करोड़: यूडीए

498.44 करोड़: पीडब्ल्यूडी ब्रिज

398.29 करोड़: पर्यटन विभाग

330.91 करोड़: ऊर्जा विभाग

289.06 करोड़: संस्कृति विभाग

199 करोड़: एनएचएलमल

91.51 करोड़: रेलवे

82.68 करोड़: उज्जैन स्मार्ट सिटी

69.75 करोड़: पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग

27.31 करोड़: आयुष विभाग

18.70 करोड़: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

15.95 करोड़: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

24838.67 करोड़ : कुल

किस विभाग के पास कितने काम

क्रम विभाग कार्य की संख्या
1 नगर निगम 38
2 पीडब्ल्यूडी ब्रिज 19
3 पीडब्ल्यूडी 17
4 गृह विभाग 17
5 यूडीए 13
6 पर्यटन विभाग 13
7 एमपीआरडीसी 8
8 पीडब्ल्यूडी बिल्डिंग 7
9 ऊर्जा विभाग 6
10 जल संसाधन विभाग 5
11 संस्कृति विभाग 5
12 एनएचएआई 4
13 भवन विकास निगम 4
14 उज्जैन स्मार्ट सिटी 4
15 रेलवे 2
16 आयुष विभाग 2
17 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 2
18 एनएचएलमल 1
19 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 1

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें