Popup Image

विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष का एक साल के लिए प्रोटोकॉल बंद

जमीन का गलत नामांतरण करने पर सजा, वीडियोग्राफी पर प्रोटोकॉल बंद

Advertisement

पूर्व तहसीलदार को कोर्ट ने सुनाई दो मामलों में तीन-तीन साल की सजा

उज्जैन। गलत काम करने पर शनिवार को दो बड़े फैसले हुए। महाकालेश्वर मंदिर के वीडियोग्राफी करवाने पर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष का वीआईपी प्रोटोकॉल एक साल के लिए बंद कर दिया गया। दूसरी ओर विश्ेाष कोर्ट ने उज्जैन के पूर्व तहसीलदार नित्यानंद पांडे को दो मामलों में तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

Advertisement

श्रद्धालु की तरह रुदा्रक्ष को करना होंगे दर्शन

इंदौर की ३ नंबर विधानसभा के विधायक गोलू शुक्ला के बड़ा पुत्र रुद्राक्ष अब एक साल तक श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी की तरह दर्शन नहीं कर सकेगा। मंदिर परिसर में मोबाइल लेकर प्रवेश करने और वीडियोग्राफी करवाने के कारण उसका वीआईपी प्रोटोकॉल एक साल के लिए बंद कर दिया गया है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने रुद्राक्ष का एक साल के लिए प्रोटोकॉल बंद कर दिया है। प्रशासक ने अपने आदेश में १९ दिसंबर २०२२ ओर २५ अगस्त २०२६ के आदेश का हवाला दिया है।

Advertisement

रुद्राक्ष पर ये प्रतिबंध लगाए

  • उसे प्रोटोकॉल नहीं मिलेगा। वह विशेष रास्ते का उपयोग नहीं कर सकेगा। उसे नंदीगृह तक जाने की अनुमति नहीं रहेगी।
  • सिर्फ सामान्य दर्शनार्थी की तरह प्रवेश।
  • रुद्राक्ष सिर्फ सामान्य दर्शनार्थी की तरह ही ंदिर में प्रवेश कर सकेगा।

गलत तरीके से किया नामांतरण पूर्व तहसीलदार को मिली सजा

उज्जैन के पूर्व तहसीलदार नित्यानंद पांडे (अब आगर मालवा में पदस्थ) को विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने गलत नामांतरण करने पर दो मामलों में तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

ताजपुर की १.४१ हेक्टेयर जमीन मौखिक पट्टे पर खेती करने वाले को दी, स्टांप ड्यूटी का नुकसान पहुंचाया ताजपुर के सर्वे नंबर १२३७ पर स्थित १.४१ हेक्टेयर कृषि भूमि है। इस पर मौखिक पट्टे के आधार पर उमेश माली खेती कर रहा था। उसने नित्यानंद पांडे की कोर्ट में आवेदन दिया था।

इसमें स्टांप ड्यूटी बचाने के लिए नामांतरण मद ए-४६ में नहीं करते हुए मद ए-६ में किया गया। २१ नवंबर २००७ को इस भूमि का नामांतरण उमेश माली को हो गया। यह कार्यवाही महज एक दिन में पूरी कर दी गई। इस संबंध में हल्का पटवारियों से भी अभिमत नहीं लिया गया। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज मामला कोर्ट में पेश किया। इसमें तत्कालीन तहसीलदार एनएन पांडे और उमेश माली को आरोपी बनाया। दोनों को कोर्ट ने तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

बकानिया की भूमि में भी यहीं गड़बड़ी की- ऐसा ही मामला अपर तहसीलदार उज्जैन रहते हुए भी नित्यानंद पांडे ने अंजाम दिया था। उन्होंने बकानिया स्थित सर्वे नंबर ६६४ की १.७१ हेक्टेयर जमीन की स्टांप डयूटी बचाने के लिए गलत नामांतरण के आदेश दिए थे। इस जमीन पर पराग महाजन काबिज थे। उनका मसला भी ए-४६ में दर्ज ना कर ए-६ में दर्ज किया गया था। नामांतरण में पराग महाजन, योगेश कुमार, पंकज कुमार, किरण कुमार के कथन का उल्लेख था लेकिन यह कथन कब लिए गए थे, यह तारीख नहीं थी। इस तरह ६९००६ लाख रुपए की स्टांप डयूटी की हानि शासन को पहुंची। इस मामले में एनएन पांडे और पराग महाजन को तीन-तीन साल की सजा सुनाई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें