पुणे: 4 साल की मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरापुर इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और आज दोपहर 3 बजे अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया और कहा कि इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विशेष सरकारी वकील की नियुक्ति कर दोषी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
पुलिस के अनुसार आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और आसपास के गांवों में काम करता था। उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वर्ष 1998 में उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज था और 2015 में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था, हालांकि बाद में वह उस मामले में बरी हो गया था।इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग लगातार सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।








