पुतिन ने PM मोदी से फोन पर बात की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर बातचीत की। राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले हफ्ते अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में बताया।मोदी ने बातचीत के जरिए यूक्रेन जंग का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है।
Advertisement
मोदी ने पुतिन को अलास्का में ट्रम्प के साथ उनकी बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी चर्चा की।हाल ही में अमेरिका ने भारत पर रूस से तेल और हथियार खरीदने के लिए 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया था। जो 27 अगस्त से लागू होगा, इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो जाएगा।
Advertisement









