Advertisement

झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली नाबालिग की जान, जमकर हंगामा

चंद्रावतीगंज इलाके में 14 साल के एक लड़के की गलत इलाज से मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर चंद्रावती गंज इलाके में 14 साल के एक लड़के की गलत इलाज से मौत हो गई। मौत के बाद गांव में जमकर हंगामा खड़ा हो गया। डॉक्टर के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उन पर भी हमले की कोशिश हुई है। उनसे लाखों रुपए की मांग की गई। रातभर पुलिस उनके घर के बाहर पहरा देती रही।

चंद्रावती गंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 साल का अंकित कुछ दिन पहले साइकिल से गिरने से घायल हो गया था। गांव में अब्दुल शकूर का क्लीनिक है, वह तो अब नहीं रहे उनका बेटा नसरू अब वह क्लीनिक चलाता है। वही नसरू का बेटा मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। अंकित के परिवार वाले उसे इलाज के लिए डॉक्टर नसरू के पास ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। उसकी मौत हो गई। लड़के की मौत के बाद उसके परिजन और समाज के लोगों ने गांव में हंगामा खड़ा कर दिया। चंद्रावती गंज पुलिस ने जैसे तैसे लोगों को शांत किया।

Advertisement

इधर आरोपी डॉक्टर की बेटी रेशमा का कहना है की भीड़ ने उनके घर पर हमले की कोशिश की। गनीमत रही पुलिस ने उन्हें बचा लिया। उनसे लाखों रुपए की मांग भी की जा रही है, बेटी रेशमा से पिता की डिग्री के बारे में सवाल किया तो वह सही जवाब नहीं दे पाई। आरोप है कि अब्दुल शकूर के मरने के बाद उनका बेटा नसरू मेडिकल की पढ़ाई न करने के बावजूद पुश्तैनी क्लिनिक को चलाने लग गया। वह गांव में लोगों का इलाज करता है उसके इलाज से फायदा होने पर ग्रामीण वहां जाते भी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review