Advertisement

संभल जा रहे राहुल गांधी – प्रियंका के काफिले को पुलिस ने रोका

संभल जा रहे कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक लिया है। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन व सासंद प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी मौजूद हैं। राहुल-प्रियंका गांधी को रोके जाने से कार्यकर्ता नाराज हैं और जमकर हंगामा कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उधर, पुलिस ने बड़ी मात्रा में बैरीकेट्स लगा रखे हैं, जिससे यूपी बॉर्डर पर जाम की स्थिति बन गई है।बता दें, राहुल गांधी आज संभल का दौरा करने वाले थे। वह बहन प्रियंका गांधी के साथ संभल हिंसा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने वाले थे। हालांकि, संभल में 10 दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगी हुई है, जिसके चलते प्रशासन ने राहुल गांधी के काफिले को भी संभल में प्रवेश करने से रोक रखा है।

संभल डीएम ने मंगलवार को कई जिलों के पुलिस कप्तानों को पत्र लिखकर राहुल गांधी को रोकने का आग्रह किया था। इस बीच राहुल गांधी ने डीसीपी गाजियाबाद से संभल जाने के लिए अनुरोध किया। राहुल ने अनुरोध किया है कि मुझे अकेले संभल जाने दीजिए। अगर आप नहीं चाहते की मैं अपनी गाड़ी में जाऊं तो आप अपनी गाड़ी में लेकर चलिए। हाालंकि पुलिस प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है।

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभल जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। इसको लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि राहुल गांधी का संभल जाना उनका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर यूपी पुलिस उनको रोकने की कोशिश करती है, तो यह माना जाएगा कि कुछ न कुछ वो जरूर छुपाना चाहती है। पहले भी उन्होंने राजनीतिक लोगों को रोकने की कोशिश की थी। आखिर यह कोशिश क्यों की जा रही है? क्यों राजनीतिक लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है? क्या छुपाने की कोशिश की जा है? पांच नौजवानों की हत्या हुई है? वहां पर कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review