रतलाम मंडल से गुजरने वाली 14 ट्रेन के फेरे बढ़ाए

By AV NEWS 2

रेलवे ने दी यात्रियों को सुविधा, टिकट बुकिंग 31 जुलाई से

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में रतलाम मंडल से होकर संचालित की जा रही 14 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के फेरे को विस्तारित किया जा रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार विस्तारित फेरो की बुकिंग 31 जुलाई से सभी पीआरएस एवं IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी।

इन ट्रेन के फेरों में विस्तार

आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 01919 आगरा कैंट- अहमदाबाद: त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 01 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी, अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 01920 अहमदाबाद-आगरा कैंट त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 02 अगस्त से 01 सितंबर तक चलेगी।

कानपुर सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 01905 कानपुर – अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 05 अगस्त से 26 अगस्त तक चलेगी। अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 01906 अहमदाबाद-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 06 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगी।

आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04165 आगरा कैंट-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 07 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगी। अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 04166 अहमदाबाद-आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 8 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी।

आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04167 आगरा कैंट-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 04 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगी। आगरा कैंट से चलने वाली गाड़ी संख्या 04168 अहमदाबाद-आगरा कैंटसाप्ताहिक सुपरफ़ास्ट स्पेशल 05 अगस्त से 26 अगस्त तक चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलने वाली गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 1 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी।

बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 03 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से चलने वाली गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 07 अगस्त से 28अगस्त तक चलेगी। पुणे से चलने वाली गाड़ी संख्या 01921 पुणे-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 8 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी।

सूबेदारगंज से चलने वाली गाड़ी संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 5 अगस्त से 26 अगस्त तक चलेगी। बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 06 अगस्त 2024 से 27 अगस्त 2024 तक चलेगी।

इंदौर से लिंगमपल्ली व पुरी एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक्स्ट्रा कोच: ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के इंदौर से चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनों में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 20916 इंदौर लिंगमपल्ली हमसफर एक्सप्रेस में 03 अगस्त, से 31 अगस्त, तक गाड़ी संख्या 20915 लिंगमपल्ली इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में 04 अगस्त, से 25 अगस्त, तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20917 इंदौर पुरी हमसफर एक्सप्रेस में 06 अगस्त, से 27 अगस्त तक तथा गाड़ी संख्या 20918 पुरी इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में 01 अगस्त, से 29 अगस्त, तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार इंदौर से 30 जुलाई, 2024 को चलने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर पुरी हमसफर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जा रहा है।

Share This Article