Advertisement

राजा रघुवंशी हत्याकांड :शिलोम के घर से सोनम का लैपटॉप और गहने मिले

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में जुटी शिलॉन्ग पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) एक बार फिर इंदौर में मौजूद है। टीम ने इस बार आरोपी को किराए पर फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर शिलोम जेम्स के घर और ससुराल पर सर्च ऑपरेशन चलाया।इंदौर और रतलाम में की गई छानबीन में एसआईटी को सोनम का लैपटॉप, गहने और पेनड्राइव बरामद हुई है। सूत्रों के अनुसार शिलोम ने इन मामलों को लेकर अपने ससुर मनोज गुप्ता से भी चर्चा की थी, जिसके चलते उनसे भी जल्द पूछताछ हो सकती है।

Advertisement

सोमवार को एसआईटी इंदौर में ही रुकी और क्राइम ब्रांच ऑफिस में शिलोम से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी को संदेह है कि हत्याकांड के बाद शिलोम कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में था और लगातार मोबाइल कॉल्स के जरिये बातचीत कर रहा था। एसआईटी अब उन संपर्कों का पता लगा रही है ताकि उनसे भी पूछताछ की जा सके।

रतलाम ससुराल से भी मिला अहम सबूत

Advertisement

शनिवार रात टीम शिलोम को लेकर इंदौर स्थित उसके घर पहुंची थी, जहां उसकी पत्नी और बहन से भी पूछताछ की गई। रविवार सुबह टीम रतलाम रवाना हुई, जहां शिलोम की पत्नी और साली भी साथ थीं। यहां से एक बैग जब्त किया गया, जिसमें लैपटॉप होने की जानकारी सामने आई है।

दोपहर करीब 3 बजे शिलॉन्ग पुलिस मंगलमूर्ति कॉलोनी पहुंची, जहां जेम्स का ससुराल है। यह मकान मनोज गुप्ता का है, जो म्यूचुअल फंड का कारोबार करते हैं। पिछले 15 दिन से यह मकान बंद था। टीम ने करीब एक घंटे तक तलाशी ली और फिर शिलोम को लेकर इंदौर लौट गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें