Advertisement

रामघाट मार्ग बढ़ा रहा प्रशासन की दुविधा

महाकाल सवारी के पहले रिटेनिंग वॉल पूरा करने पर जोर, निगम आयुक्त के साथ कलेक्टर निकले हाल जानने

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन शुरू होने में मात्र 25 दिन बाकी है। 30 जुलाई से यह शुरू हो जाएगा। 3 अगस्त को भगवान महाकाल की पहली सवारी है। सवारी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बारिश शुरू हो गई है और सड़के अधूरी हैं। सवारी मार्ग को दुरुस्त करने में प्रशासनिक अमला पूरी ताकत से जुटा है। रामघाट मार्ग प्रशासन की दुविधा बढ़ा रहा है कि इसे समय पर कैसे पूरा किया जाए। फिलहाल यहां पर रिटेनिंग वॉल को सवारी से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि मिट्टी धंसने जैसी स्थिति नहीं बने

सिंहस्थ को ध्यान में रखते शहर की सड़कों को चौड़ा करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। चौड़ीकरण उन मार्गोंं का भी हो रहा है जहां से भगवान महाकाल की सवारी निकलती है और सावन माह में रोज आने वाले हजारों-लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं। शनिवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा इन मार्गों की सुध लेने निकले। इन्होंने हरसिद्धि की पाल से रामघाट जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण के काम को देखा, जो कि समय पर पूरा होता मुश्किल दिख रहा है। इस कारण कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को सवारी निकलने से पहले हरसिद्धि पाल से रामघाट मार्ग पर रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

प्राचीन महाकाल द्वार का मार्ग भी होगा चकाचक

इसके बाद कलेक्टर ने पुराने महाकाल थाने के पास स्थित प्राचीन महाकाल द्वार पर चल रहे सड़क निर्माण को देखा। सावन में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी और महाकाल मंदिर के नजदीक होने के कारण इस मार्ग पर अत्यधिक भीड़ रहेगी। कलेकटर ने इस रोड को भी सावन के पहले पूरा करने का निगम आयुक्त से कहा। उन्होंने मौके से मलबा हटाने के लिए नगर निगम को अपने संसाधन और डंपर बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

Advertisement

ढाबा रोड का काम भी तेजी से होगा
सवारी मार्ग का प्रमुख हिस्सा ढाबा रोड का हाल भी कलेक्टर ने देखा। उन्होंने ढाबा रोड से श्री सत्यनारायण मंदिर तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण काम की रफ्तार बढ़ाने का कहा और सावन के पहले हर हाल मेें इसे पूरा करने का कहा। हालांकि संभाग आयुक्त इस मार्ग को २० जुलाई तक पूरा करने की डेडलाइन पहले ही दे चुके हैं।

4.68 करोड़ से संवर रहा रामघाट मार्ग
हरसिद्धि पाल से रामघाट तक के मुख्य मार्ग को 4 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। वर्तमान में बंबई वालों की धर्मशाला की तरफ रिटेनिंग वॉल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। दूसरी तरफ की दीवार का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।

इनका कहना
सवारी मार्ग समय पर पूरा होगा, नगर निगम द्वारा भगवान महाकाल की सवारी का मार्ग पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। यह हर हाल में पूरा होगा।
– अभिलाष मिश्रा, निगम आयुक्त

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें