Advertisement

जान से मारने की धमकी देने वाला दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया

उज्जैन। इंगोरिया पुलिस ने 48 घंटों के अंदर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे कोर्ट मेें पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Advertisement

इंगोरिया पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल को पीडि़ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि सुवासा का रहने वाले पंकज पिता मुरलीदास उसे बहला-फुसलाकर अपने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसने घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी पीडि़ता को दी। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर 48 घंटे के अंद आरोपी पंकज को ढूंढ निकाला और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें