बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची रवींद्र पुरी महाराज

मीडिया से बोले- दिव्य और भव्य होगा सिंहस्थ

Advertisement
उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी महाराज ने शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं पूजन किया। पूजन पुजारी विजय गुरु ने करवाया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर आकर उन्होंने मीडिया से कहा कि इस बार का सिंहस्थ महापर्व दिव्य और भव्य होगा।
Advertisement









