Advertisement

RBI का खजाना हुआ और मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले सप्ताह भी इसमें 11 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। तभी तो अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार $740.8 billion के साथ एक नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह लगातार 9वां सप्ताह है, जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement

रिजर्व बैंक की योजना तेजी से परवान चढ़ रही है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ने फॉरेन करेंसी नॉन -रेजिडेंट बैंक (FCNR-B) की जो योजना शुरू की थी, उसमें अगस्त तक $136 billion से भी ज्यादा राशि आ चुकी है। बीते 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह लगातार 9वां सप्ताह रहा जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई।

विदेशी मुद्रा भंडार में कितनी बढ़ोतरी

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 28 अगस्त 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $11.48 billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $12.422 billion की भारी बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ कर $740.803 billion का हो गया है। इससे पहले 21 अगस्त 2026 को अपना भंडार $729.328 billion के ऑल टाइम हाई पर था। यह रिकॉर्ड अब टूट गया।

FCA (Foreign Currency Asset) भंडार कितना बढ़ा?

Advertisement

रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 28 अगस्त 2026 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा एसेट (Foreign Currency Asset) में भी $9.34 billion की वृद्धि हुई है। एक सप्ताह पहले भी इसमें $9.482 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $600.670 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

सप्ताह के दौरान सोने के दाम में थोड़ी वृद्धि हुई है। इससे रिजर्व बैंक के सोने के भंडार की वैल्यू में $12.19 billion की बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह पहले भी सोने के भंडार में $2.801 billion की बढ़ोतरी हुई थी। अब अपने सोने के भंडार की वैल्यू बढ़ कर $116.409 billion की हो गयी है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 के अंत में आरबीआई के पास सोने का भंडार 880.52 टन का था। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का करीब 16.7% बैठता है। इसके मूल्य में कमी होती है यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार को प्रभावित करता है।

एसडीआर में कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट (SDR) $43 million की कमी हुई है। एक सप्ताह पहले इसमें $112 million की वृद्धि हुई थी। अब अपना कुल एसडीआर भंडार घट कर $18.81 Billion का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में भी $11 million की कमी हुई है। एक सप्ताह पहले इसमें $26 million की बढ़ोतरी हुई थी। अब आईएमएफ रिजर्व घट कर $4.91 billion का रह गया है।

FCNR (B) में कितने आए

रिजर्व बैंक ने पिछले दिनों जो प्रोविजनल डेटा जारी किया था, उसमें बताया गया था कि अगस्त तक इस योजना में $136 billion से ज्यादा राशि आ चुकी थी।। इस योजना को इसी साल जून में शुरू किया गया थ। इस योजना के तहत एनआरआई पैसे जमा करते हैं और फॉरेन करेंसी में कोई एक्सचेंज रिस्क होता है तो वह पूरी तरह से रिजर्व बैंक उठाता है। इस योजना में रुपया नहीं बल्कि विदेशी मुद्रा में ही पैसे जमा होते हैं। बैंक इन जमाओं पर 7.4 फीसदी तक का उच्च ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस योजना की वजह से एनआरआई 15 फीसदी तक का रिटर्न अर्जित कर रहे हैं। क्योंकि वे विदेशों में बेहद कम ब्याज दर पर पैसे उठा कर FCNR (B) योजना के तहत भारी ब्याज दर का लाभ ले रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें