Advertisement

RCB 9 साल बाद IPL फाइनल में

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 9 साल बाद IPL फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने गुरुवार को क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया। ओपनर फिल सॉल्ट ने फिफ्टी लगाई। वहीं, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। सुयश प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Advertisement

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में गुरुवार को बेंगलुरु ने बॉलिंग चुनी। पंजाब किंग्स 14.1 ओवर 101 रन ही बना सकी। मार्कस स्टोयनिस ने 26 रन बनाए। यश दयाल को 2 विकेट मिले। RCB ने 10 ओवर में 2 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। कप्तान रजत पाटीदार ने छक्का लगाकर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

बेंगलुरु ने चौथी बार IPL फाइनल में जगह बनाई। टीम ने 2016 में आखिरी खिताबी मुकाबला खेला था, लेकिन रनर-अप रही। RCB अब 3 जून अहमदाबाद में फाइनल खेलेगी। वहीं पंजाब किंग्स 1 जून को क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ेगी। एलिमिनेटर शुक्रवार को मुंबई और गुजरात के बीच होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें