मप्र पुलिस में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें सबसे ज्यादा 8500 आरक्षक के पद हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए कर्मचारी चयन मंडल जल्द विज्ञापन जारी करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में रिक्त पदों को तेजी से भरने के निर्देश दिए थे।
Advertisement
Advertisement









