Advertisement

आज से राष्ट्रपति के आगमन व प्रस्थान की रिहर्सल

9 आईपीएस, 15 डीएसपी, 20 टीआई और 1500 जवान संभालेंगे व्यवस्था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 19 सितम्बर को उज्जैन आ रही हैं। वह भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगीं व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके आगमन से लेकर प्रस्थान की तैयारियां प्रशासन व पुलिस अफसरों द्वारा की जा रही हैं।

 

पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड के आसपास बड़े वृक्षों की कटाई छंटाई नगर निगम द्वारा कराई जा रही है। जिन मार्गों से राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला गुजरेगा वहां रोड़ डिवाईडर की रंगाई पुताई, वॉल पेंटिंग का काम चल रहा है। हेलीपेड से मुख्य मार्ग तक सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अफसरों द्वारा आज शाम से राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर रिहर्सल शुरू की जाएगी।

Advertisement

गर्भगृह में करेंगी अभिषेक, पूजन : राष्ट्रपति मुर्मू महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक पूजन करेंगी। इस दौरान सामान्य श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था कार्तिकेय मंडपम से जारी रहेगी। अफसरों का कहना है कि फिलहाल दर्शन व्यवस्था में बदलाव के कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

हाईराइज बिल्डिंग से भी रखेंगे नजर : पुलिस अफसरों ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में 9 आईपीएस, 15 डीएसपी, 20 थाना प्रभारी सहित 25 सब इंस्पेक्टर स्तर के अलावा 1500 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 500 पुलिसकर्मी भोपाल से आएंगे। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार निर्धारित रूट पर आने वाली हाईराईज बिल्डिंग पर कमांडो तैनात रहेंगे। इधर पुलिस द्वारा शहर में होटल, लॉज, धर्मशालाओं सहित रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड पर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles