Popup Image

राहत : कैंसररोधी कई दवाओं के दाम देशभर में कम हुए…

137 दवाओं पर मुनाफे की अधिकतम 30 फीसदी सीमा लागू, अब 96 फीसदी तक कमी

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 दवाओं पर मुनाफे की अधिकतम 30 फीसदी सीमा लागू हो गई है। इसके चलते इन दवाओं से बने कुल 1364 फार्मूलों की कीमतों में 50 से 96 फीसदी तक की कमी आई है। संशोधित एमआरपी सोमवार से प्रभावी हो गई है। रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने 137 कैंसररोधी दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर मुनाफे की सीमा तय कर दी है।

यह कदम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा 17 अक्टूबर को गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर उठाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि आठ नवंबर तक 85 फार्मास्युटिकल कंपनियों ने 121 दवाओं से जुड़ी 1364 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन के लिए संशोधित एमआरपी की जानकारी दी है। इनमें से 679 ब्रांडों ने कीमतों में 50त्न से अधिक की कमी की है। एमआरपी में सबसे अधिक कमी 96.45 प्रतिशत दर्ज की गई है। कीमतों में इस कमी के कारण उपभोक्ताओं को सालाना लगभग 3540.38 करोड़ रुपए की बचत होने का अनुमान है।

Advertisement

शिकायत के लिए एप
खरीदार दवा के पैकेट पर छपी बदली हुई कीमत देख सकते हैं और ‘फार्मा सही दामÓ मोबाइल ऐप या हृक्कक्क्र की वेबसाइटके जरिए दवाओं की नई कीमत की पुष्टि कर सकते हैं। कोई भी केमिस्ट या अस्पताल की फार्मेसी, तय की गई कीमत से अधिक दाम नहीं वसूल सकती। यदि कोई अधिक कीमत वसूलता है या कीमतों से जुड़ी कोई अन्य शिकायत है, तो उपभोक्ता ‘फार्मा जन समाधान’ पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं या हृक्कक्क्र की हेल्पलाइन नंबर 1800-111-255 पर संपर्क कर सकते हैं।”

विशेषज्ञ समिति ने की थी सिफारिश
कीमतें कम करने की सिफारिश डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (ष्ठत्र॥स्) के तहत बनी विशेषज्ञ समिति ने की थी। समिति में देशभर के प्रमुख ऑन्कोलॉजिस्ट, मेडिकल विशेषज्ञ, अस्पतालों के विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी शामिल थे। समिति ने मार्जिन को तर्कसंगत बनाने के लिए 137 दवाओं की सिफारिश की है। इस सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।

Advertisement

नई एमआरपी वाली दवाएं बाजार में कम
बाजार में फिलहाल पुरानी एमआरपी वाली कैंसर रोधी दवाएं ही अधिक उपलब्ध हैं। नई एमआरपी वाली दवाओं की उपलब्धता अभी सीमित है। दवा विक्रेताओं के अनुसार, बाजार में नई एमआरपी वाली दवाओं की आपूर्ति बढऩे पर कैंसर मरीजों को कम कीमत का लाभ मिल सकेगा।

उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इन दवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी। रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन केमिस्ट्स अलायंस (आरडीसीए), दिल्ली के अध्यक्ष संदीप नांगिया ने बताया कि कंपनियों ने कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सूची भेज दी है। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेता अपनी ओर से किसी दवा की एमआरपी नहीं बदल सकते। बाजार में नई एमआरपी वाली दवाओं की आपूर्ति बढऩे के साथ ही मरीजों को कम कीमत पर दवाएं मिलने लगेंगी। उन्होंने दावा किया कि कंपनियां पुरानी एमआरपी वाली दवाएं वापस ले लेंगी। एआईओसीडी के महासचिव डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि फिलहाल बाजार में पुरानी एमआरपी वाली दवाएं ही अधिक उपलब्ध हैं। बाजार में दवाओं की उपलब्धता अचानक कम नहीं की जा सकती, क्योंकि इससे कैंसर मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें