कानीपुरा इलाके में टॉय कार से छिपे बैठे खतरनाक रसेल वाइपर सांप का रेस्क्यू

खिलौना कार में छिपा बैठा था काल, नजर पड़ी और बच गए
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बारिश शुरू होते ही रिहायशी क्षेत्रों में सांप निकलने की घटनाओं में तेजी आई है। मंगलवार को कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी के एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों के खेलने की टॉय कार के भीतर कपड़ों के नीचे छिपा हुआ एक बेहद जहरीला रसेल वाइपर सांप निकला। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने इसे सुरक्षित पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया।
गिरिराज रतन कॉलोनी की यह घटना है। यहां एक घर में बच्चे की खिलौना कार में सांप दिखा। सूचना मिलने पर पहुंची स्नेक रेस्क्यू टीम ने बच्चों की प्लास्टिक की टॉय कार के अंदर कपड़ों के ढेर के नीचे रसेल वाइपर को पकड़कर रेस्क्यू किया। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रसेल वाइपर देश के सबसे खतरनाक और विषैले सांपों में से एक है, जिसके काटने से इंसान की जान जाना लगभग तय होता है। सर्प मित्रों के अनुसार, बारिश मेें कई इलाकों से सांप रेस्क्यू किए जा रहे हैं। नानाखेड़ा, मुल्लापुरा, नागझिरी, आगर रोड, इंदौर रोड तथा शहर के बाहरी हिस्सों में बसी नई कॉलोनियां हॉटस्पॉट हैं। इनसे सबसे ज्यादा कॉल आ रहे हैं।









