Advertisement

टेंट का पाइप छूते ही करंट लगा रिटायर्ड एएसआई ने दम तोड़ा

सुंदरकांड में शामिल होने गये थे पड़ोसी के घर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड एएसआई रात को पड़ोसी के यहां सुंदरकांड में शामिल होने गये थे। वहां लगे टेंट के लोहे के पाइप को छूते ही उन्हें करंट लगा जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

सुखनंदन सिंह पिता गोपालशरण 64 वर्ष निवासी अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी पुलिस विभाग में एएसआई पद से दो वर्ष पहले रिटायर्ड हुए थे। रात को पड़ोसी के यहां सुंदरकांड का पाठ था जिसमें शामिल होने सुखनंदन पहुंचे। सुंदरकांड के बाद वह रात 9 बजे के करीब घर आने के लिये उठे और टेंट का लोहे का पाइप पकड़ा जिसमें फैले करंट की चपेट में आ गये और उनकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि लोहे के पाइप पर हेलोजन लगा था उसका कोई वायर लोहे के पाइप से टच हो रहा था। रात में बारिश भी हुई थी इस कारण लोहे का पाइप पानी से गीला हो चुका था। इसी कारण उसमें करंट फैला और उस पाइप को पकडऩे से सुखनंदन करंट की चपेट में आ गये। परिजनों ने बताया कि रिटायर्ड एएसआई के दो पुत्र हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें