Advertisement

रीवा : बल्कर ने बस को मारी टक्कर, 5 की मौत

रीवा। रीवा में बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुढ़ नेशनल हाईवे-39 पर बदवार स्टैंड के पास पवन ट्रैवल्स की बस और बल्कर की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें एक बच्ची लापता है। हादसा बुधवार शाम करीब 5 बजे हुआ। पवन ट्रैवल्स की बस रीवा से सीधी जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बल्कर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement

टक्कर के बाद बल्कर पलट गया, जबकि बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों और अन्य घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें