Advertisement

रिमांड के बाद लुटेरी दुल्हन और साथियों को जेल भेजा

मास्टर माइंड की तलाश में सरगर्मी से जुटी पुलिस, टीआई बोले- जल्द गिरफ्तार करेंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

रिमांड के बाद लुटेरी दुल्हन और साथियों को जेल भेजा

अक्षरविश्व न्यूज | उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में शादी के तीन दिन बाद भागने की कोशिश कर रही लुटेरी दुल्हन, उसकी दो महिला साथी और दलाल को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद शनिवार को जेल भेज दिया। इस रैकेट को चलाने वाला इंदौर का मास्टर माइंड फरार है जिसकी सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है।

Advertisement

दरअसल, बिछड़ौद के रहने वाले ३५ वर्षीय संजय बैरागी की शादी नहीं हो पा रही थी। पेशे से ड्राइवर संजय के रिश्तेदारों ने इंदौर की युवती से शादी करवाने बात कही थी जिसके बाद संजय अपने परिवार के साथ लडक़ी देखने बड़वाह पहुंचा। यहां उसे दो लड़कियां दिखाई गईं जिसके बाद उसे लक्ष्मणपुरा (इंदौर) निवासी भावना पिता प्रहलाद मराठे पसंद आई। भावना ने भी संजय का घर देखा और शादी के लिए हामी भर दी।

शादी तय होते ही लिए 1.91 लाख

Advertisement

शादी तय होते ही भावना मराठे और साथियों ने गाड़ी से आने के नाम पर संजय से 11 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाया और फिर शादी के लिए 1.80 लाख रुपए कैश लिए। शपथ पत्र बनवाने के बाद गांव के मंदिर में संजय और भावना की शादी करवा दी गई। इसके बाद महिला बहाने बनाते हुए पति से दूर रहने लगी जिससे संजय और उसके परिवार को भावना पर शक हुआ और उन्होंने उस पर नजर रखना शुरू की।

घर बुलाया तो पकड़ाईं

इसी बीच भावना ने अपनी साथी सुधा पति शेषनारायण पांडे और सोनू पति कमलेश रायकवार निवासी इंदौर को उसे लेने के लिए बुलाया। जैसे ही दोनों महिलाएं घर आईं संजय और उसके परिवार ने उन्हें कमरे में बंद कर पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने दलाल विष्णु दास निवासी सांवेर को भी गिरफ्तार कर लिया।

एक दिन की रिमांड पर लिया था

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को एक दिन के रिमांड पर सौंपा गया। इस दौरान पुलिस को उनके मोबाइल से रैकेट के मास्टर माइंड से बातचीत के सबूत मिले हैं। शनिवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद चारों को फिर से कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

इनका कहना

एक दिन के रिमांड के बाद लुटेरी दुल्हन, उसकी दो साथी और दलाल को जेल भेज दिया है। मास्टर माइंड फरार जिसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जााएगा।- करण खोवाल, टीआई थाना घट्टिया

Related Articles

Write a review