बेटी का बर्थ डे मनाकर कार से लौट रहे व्यापारी से लूट

उज्जैन। गुरूवार-शुक्रवार की रात बदमाशों ने इंदौर रोड पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी से बदमाशों की तलाश शुरू की है। अमरसिंह मार्ग फ्रीगंज निवासी दिलीप पिता हरीश दुष्यानी जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं।
वह बेटी का बर्थडे मनाने इंदौर रोड़ स्थित मनसा होटल गए थे। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच दिलीप दुष्यानी अपनी कार से दोस्त राम खत्री के साथ घर लौट रहे थे। रोड़ की साइड से कार चलाने के दौरान उन्हें सामने से एक कार आते दिखी। उन्होंने अपनी कार की गति धीमी की। दोनों कारें बराबरी पर आकर रुकी।
दिलीप ने अपनी कार का ग्लास नीचे किया। उन्हें लगा कि कोई परिचित है अथवा किसी को मदद की जरूरत होगी, लेकिन दूसरी कार में बैठे युवक ने उनके गले से करीब 4 तौला वजनी सोने की चैन झपट ली और अपनी कार से इंदौर की तरफ भाग गए। दिलीप नानाखेड़ा थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।









