Advertisement

महाकाल मंदिर तक रोप-वे, रेलवे स्टेशन से शुरू होगा काम

सरकार से राशि मिलने का इंतजार यूटिलिटी शिफ्टिंग की तैयारी…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन में रेलवे स्टेशन से मंदिर तक रोप वे की सुविधा मिलेगी। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार महाकाल भक्तों को यह सौगात देने जा रही है। करीब 190 करोड़ लागत के रोप-वे का काम रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। इसके लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग की तैयारी चल रही है। यह योजना दो साल में पूरी होने की संभावना है।

उज्जैन में यह पहला रोप-वे होगा। यह तीन स्टेशनों के साथ एल शेप का होगा। पहला स्टेशन रेलवे की जमीन से बनेगा। यहीं से इसका काम शुरू होगा। यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए प्रदेश सरकार रेलवे को राशि देगी। यूटिलिटी शिफ्टिंग के बाद काम शुरू हो सकेगा। हालांकि मिट्टी परीक्षण किया जा चुका है। दूसरा स्टेशन टेक्निकल होगा, जो त्रिवेणी संग्रहालय क्षेत्र में पार्किंग के पास बनेगा और तीसरा डी बोर्डिंग स्टेशन गणेश नगर में बनेगा।

Advertisement

स्टेशन प्रबंधक संजय सक्सेना ने बताया मिट्टी का परीक्षण किया जा चुका है।
यूटिलिटी शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही है। रोप वे का ठेका उड़ीसा की कंपनी एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन को दिया जा चुका है। मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (एमडीजी) सिस्टम से ऑपरेट होने वाले रोपवे में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 3 स्टेशन बनाए जाएंगे। दो साल बाद योजना तैयार होने पर रेलवे स्टेशन से आखिरी तीसरे स्टेशन तक पहुंचने में महज करीब सात मिनट का समय लगेगा।

रोप-वे में होंगे 48 कैबिन
रोप-वे में 48 कैबिन होंगे। हर एक कैबिन में एक समय में 10 लोग बैठ सकेंगे। रोप-वे 16 घंटे चालू रहेगा। इस हिसाब से माना जा रहा है कि एक घंटे में करीब दो हजार श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकेंगे। रोप वे का काम जनवरी में शुरू होने की संभावना है। रोप-वे का विकास, संचालन और रखरखाव नेशनल हाईवे-रोपवे प्रोजेक्ट करेगा।

Advertisement

जानिए रोप-वे योजना

  •  2000 यात्री प्रति दिशा प्रति घंटा होगी रोप वे की कैपेसिटी
  • 190 करोड़ रुपयों से साकार होगी योजना
  • 48 कैबिन होंगे रोप वे में योजना में
  • 10 लोग एक साथ एक कैबिन में बैठ सकेंगे
  • 7 मिनट में पूरा होगा रेलवे स्टेशन से मंदिर के पास तक का सफर
  • 1. 762 किमी लंबा होगा रोप वे ट्रैक

सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट
सीएम यादव का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने इसके लिए योजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंहस्थ 2028 से पहले इस योजना को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है।

रेलवे स्टेशन से शुरू होगा काम
महाकाल मंदिर तक रोप वे से दर्शनार्थियों को पहुंचाने के लिए योजना का काम चल रहा है। रेलवे स्टेशन से इसका काम शुरू होगा। इसके लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग की कवायद चल रही।
नीरजकुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

Write a review