Advertisement

नई शिक्षा नीति में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के नियम बदले

उज्जैन।। नई शिक्षा नीति में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के नियम बदल गए हैं। विभाग के नए नियम में साइंस के सब्जेक्ट के विद्यार्थी को आर्ट के सब्जेक्ट से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री की पात्रता नहीं होगी। स्नातक तीन वर्ष में मेजर सब्जेक्ट के आधार पर ही पीजी में प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थी के पास माइनर सब्जेक्ट के आधार पर भी पीजी कोर्स में प्रवेश लेने की सुविधा है लेकिन इसके लिए शर्त है कि विद्यार्थी के पास 24 क्रेडिट होना चाहिए। विद्यार्थी तीन साल के ग्रेजुएट कार्यक्रम में ये 24 क्रेडिट अर्जित करें।

Advertisement

ऐसे समझें नियम

यदि बीए में विद्यार्थी का मेजर विषय राजनीति शास्त्र है, तो पीजी में उसे एमए हिंदी या एमए हिस्ट्री करने का मौका नहीं मिलेगा। विद्यार्थी को एमए राजनीति से ही करना होगा। इसके अलावा साइंस से स्नातक लेकर यदि विद्यार्थी पीजी में एमए के विषय में पढऩा चाहता था तो वह इस बार ऐसा नहीं कर पाएंगा। उसे मेजर सब्जेक्ट के आधार पर ही पीजी में प्रवेश मिलेगा।

Advertisement

गाइडलाइन जारी

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को गाइडलाइन जारी कर कहा है कि जो छात्र यूजी तीसरे वर्ष के बाद दो वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें मेजर सब्जेक्ट में निर्धारित क्रेडिट अर्जित करना होगा। माइनर सब्जेक्ट लेकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी उससे पीजी करना चाहे तो उन्हें तीन वर्ष में 24 अंक का क्रेडिट अंक अर्जित करना होगा। वहीं 29 मई को पीजी में प्रवेश के लिए सीट आवंटन किया जाएगा। इससे पहले विभाग द्वारा जारी इस गाइडलाइन को लेकर प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें