Advertisement

पुलिस भर्ती में ऐसा दौड़े कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। पुलिस सेवा में भर्ती का युवाओं में ऐसा जुनून है कि वह अपनी जान को जोखिम में डालकर दौड़ लगा रहे हैं। दो दिनों में दो युवकों को गंभीर हालत में चरक अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस लाइन में चल रहे पुलिसभर्ती फिजिकल टेस्ट में सुबह संदीप पिता मोहनलाल 24 वर्ष निवासी उन्हेल दौड़ का टेस्ट देने पहुंचा था। यहां 10 लड़कों के ग्रुप में 800 मीटर की दौड़ लगवाई जा रही है।

संदीप ने सुबह करीब 8 बजे ग्रुप में दौड़ लगाई और निर्धारित समय में दौड़ पास भी कर ली लेकिन दौड़ पूरी होने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। उसे उल्टियां होने लगीं। हार्ट बीट बढ़ गई। यहां मौजूद डॉक्टर्स की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत नहीं सुधरने पर एम्बुलेंस से चरक अस्पताल लेकर आए। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 16 अक्टूबर से शुरू हुए हैं जो 20 नवंबर तक चलेंगे।

एक युवक को सीपीआर देना पड़ा

संदीप को गंभीर हालत में चरक अस्पताल लेकर आए अस्पताल स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार को राहुल निवासी आगर रोड़ की दौड़ के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। 800 मीटर दौड़ पूरी करने के बाद राहुल की हार्ट बीट रुकने लगी। वह बेहोश होने लगा। एम्बुलेंस में उसे डाला और सीपीआर देते हुए चरक अस्पताल तक लाए। यहां राहुल को आईसीयू में भर्ती कर लिया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें