Advertisement

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे, तडक़े नींद का झौंका आया और पलट गई बोलेरो

5 गंभीर घायल, सभी को चरक अस्पताल लाया गया, नागदा से कुछ दूर पहले दुर्घटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बोलेरो नागदा से पहले अनियंत्रित होकर पलट गई और सडक़ से नीचे उतर गई। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से चरक अस्पताल लाया गया। सभी को गंभीर चोट आई है। घटना में बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक इंदौर के छोटा बांगड़दा के रहने वाले 47 वर्षीय बालू पिता हीरालाल, सुनीता पिता किशनलाल (24), पूजा पिता किशनलाल (20) प्रेमबाई पति किशनलाल और किशन महाराज बोलेरा क्रमांक एमपी 09 बीडी 9720 से सोमवार को सांवरिया सेठ के दर्शन करने गए थे। रात को सभी वापस इंदौर लौट रहे थे। मंगलवार तडक़े करीब 4 बजे नागदा से कुछ पहले नींद का झौंका आने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सडक़ से नीचे उतरकर पलट गई जिससे उसमें सवार पांचों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से चरक अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज किया गया।

Advertisement

रैफर करवाने पर अड़े परिजन

घायलों की हालत देख उनके परिजन उन्हें इंदौर रैफर करवाने पर अड़ गए। उन्होंने नर्स को कहा कि वह सभी को रैफर कर ले, वह उन्हें ले जाना चाहते हैं। इस पर नर्स ने कहा कि अभी डॉक्टर नहीं आएंगे, वही रैफर करेंगे। इससे परिजन उखड़ गए और रैफर करने की जिद करने लगे। इस पर नर्स ने कहा कि आप पेपर पर लिखकर दें कि बिना डॉक्टर की अनुमति के अपनी मर्जी से मरीज को ले जा रहे हैं। इस पर मरीजों के साथ मौजूद एक परिजन ने पेपर पर लिखकर दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review