बहू की मौत से दु:खी महिला ने फांसी लगाई

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के पारस नगर में 40 वर्षीय अंगूरीबाई पति हीरालाल केवट की फांसी लगाने से मौत हो गई। अंगूरीबाई ने १३ जनवरी की सुबह फांसी लगाई थी। मौके पर मौजूद परिजनों ने उसे तुरंत उतारा और अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात को अंगूरीबाई की मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंगूरीबाई के दो बेटे राजेश व कमलेश हैं। कमलेश की तीन साल पहले शादी हुई थी। करीब डेढ़ महीने पहले प्रसूति के दौरान उसकी पत्नी और नवजात की मौत हो गई थी। इसी घटना से अंगूरीबाई शॉक में थी। कमलेश ने बताया कि घटना से बाद से उनका मानसिक संतुलन भी गड़बड़ा गया था। संभवत: इसी कारण उन्होंने फांसी लगाई।

Advertisement










