72 घंटे तक यज्ञ करेंगे संत, जयकारे लगाते हुए नर्मदा के लिए रवाना हुए

By AV News

मां कामाख्या के चरणों में हवन आहुति दी जाएगी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बड़ा पुल स्थित पंचानन्द जूना अखाड़ा जगतगुरु पंचानन्द गिरी महाराज कामाख्या तंत्र पीठ आश्रम से साधु संत 72 घंटे तक यज्ञ करने के लिए नर्मदा के लिए रवाना हुए।

श्रवण के पवित्र माह में 72 घंटे मां कामाख्या के चरणों में हवन आहुति दी जाएगी और महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्यक्रम भी साधु संतों द्वारा रखा जाएगा। यह कार्यक्रम नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रारंभ होगा जो गुजरात नर्मदा समागम स्थल तक किया जाएगा। नारी ईश्वर का द्वार जैसी भावना को ध्यान में रखते हुए श्रावण के पावन महीने में आयोजन संत हिमालय गिरी जी महाराज द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मां कामाख्या के आशीर्वाद से लगातार धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने और निराश्रित महिलाओं को साड़ी वितरण करने का काम किया जा रहा है। इस बार 5 अगस्त को नर्मदा मैया के उदगम स्थल से समागम स्थल तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। एक अनुष्ठान 72 घंटे का होगा जिसमें विश्व कल्याण की कामना को ध्यान में रखते हुए आहुतियां दी जाएगी। इसके बाद संस्था के साथ मिलकर महिलाओं को साड़ी वितरण किया जाएगा।

Share This Article