सुश्रुत वाटिका में किया पौधारोपण

उज्जैन। वृक्षमित्र सेवा समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में शल्यक्रिया विभाग, आर. डी. गार्डी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से भौतिक अध्ययन शाला के पास नवनिर्मित सुश्रुत वाटिका में पौधरोपण किया। संस्था अध्यक्ष अजय भातखंडे ने बताया कि इस वर्ष समिति ने 5000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उत्सव के मुख्य अतिथि अनिल जैन कालूहेड़ा विधायक उत्तर, मुकेश टटवाल महापौर, प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय कुलगुरु विक्रम विश्वविद्यालय, डॉ. सत्येंद्र प्रसाद मुखिया, डॉ. श्याम धकिता, संजय अग्रवाल महामंत्री नगर भाजपा थे। सभी ने पर्यावरण सरक्षण के लिए पौधारोपण किया। अतिथियों के साथ बड़ी संख्या मे वृक्षमित्र उपस्थित थे। इस अवसर पर राजेश कुशवाह, संजय नाहर, डॉ. रजत महाडिक, आर. डी. खरे, शोभा जोशी, डी. डी. बेदिया, रवीन्द्र पेंढारकर, विश्वनाथ सोमाण आदि उपस्थित थे। आभार प्रवीण साठे ने माना।
नन्हा पौधा सुरक्षा और पानी चाहता है

उज्जैन। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन लाखों पौधे लगाए जाते हैं पर नन्हा पौधा सुरक्षा और पानी दोनों चाहता है तब जाकर वो पेड़ बनता है। यह बात श्री वल्लभ आनंद क्लब उज्जैन की संस्थापक मधु गुप्ता द्वारा कही गई। वल्लभ आनंद क्लब द्वारा क्षिप्रा विहार कालोनी मेन रोड़ के डिवाइडर पर नीम के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, राजेन्द्र गुप्ता, अनिल पंवार एवं रेणु पंवार उपस्थित थी। आनंद विभाग के जिला समन्वयक डॉ. प्रवीण जोशी ने बताया कि आनंद क्लब सामाजिक सरोकार से जुड़े अलग-अलग तरीके के आयोजन करता है।









