‘धुरंधर’ की सारा पहुंचीं महाकाल

उज्जैन। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ लीड रोड निभाने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार शाम श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उनके साथ अभिनेता एवं उनके पिता राज अर्जुन और मां भी थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
उन्होंने गर्भगृह में बैठकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आईं। सारा अर्जुन मिल और हिंदी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
धुरंधर में उनका काम की भी काफी सराहना की जा रही है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी परिवार सहित भगवान महाकाल के दर्शन किए।
Advertisement









