Advertisement

SBI ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। SBI ने 46 दिन से 179 दिन तक की FD की ब्याज दर को 4.75% से बढ़ाकर 5.50% किया है। वहीं 180 दिन से 210 दिन तक की FD पर अब 5.75% की बजाय 6.00% ब्याज मिलेगा।

Advertisement

इसी तरह 211 दिन से 1 साल से कम समय की FD पर अब 6.00% की जगह 6.25% ब्याज मिलेगा। बाकी अवधि की ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है। ये ब्याज दरें 15 मई से लागू हो गई हैं। ब्याज की यह दरें 2 करोड़ रुपए से कम की FD के लिए हैं।

एसबीआई के फिक्स्ड डिपॉजिट की न दरें

Advertisement

7 दिन से 45 दिन 3.50%

46 दिन से 179 दिन 5.50%

Advertisement

180 दिन से 210 दिन 6.00%

211 दिन से 1 साल से कम 6.25%

1 साल से 2 वर्ष से कम 6.80%

2 वर्ष से 3 वर्ष से कम 7.00%

3 वर्ष से 5 वर्ष से कम 6.75%

5 वर्ष से 10 वर्ष तक 6.50%

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें