Advertisement

स्कूल बस में आग, 25 स्टूडेंट्स की मौत

थाइलैंड में एक स्कूल बस में आग लगने से 25 छात्रों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, बस में कुल 44 बच्चे मौजूद थे, जिनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल रेस्क्यू वर्कर्स बाकी बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

 

Advertisement

हालांकि, मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने कहा है कि बस का टायर फटने की वजह से आग लगी। रॉयटर्स के मुताबिक, हादसा बैंकॉक के खू खोट इलाके में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बस एक स्कूल ट्रिप से लौट रही थी। बस में 3 से लेकर 15 साल की उम्र तक के बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा इनके साथ 5 टीचर्स भी सवार थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें