Ind vs Ban 2nd T20 : टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रनो से हराया

By AV NEWS

भारत ने नई दिल्ली में बांग्लादेश को 86 रन से दूसरा टी-20 हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना सका। भारत से नीतीश रेड्डी ने 34 गेंद पर 74 रन बनाए, उन्होंने फिर बॉलिंग से 2 विकेट भी लिए।

रेड्डी को ही प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। वरुण चक्रवर्ती ने भी 2 विकेट लिए। बांग्लादेश से महमूदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। दूसरा मुकाबला जीतकर भारत ने 3 टी-20 की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। तीसरा मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा।

Share This Article