Advertisement

वाकणकर ब्रिज-दाऊदखेड़ी रोड का निर्माण देख कलेक्टर नाराज, फाइन लगाया

उज्जैन। सिंहस्थ के कामों का निरीक्षण करने निकले कलेक्टर रौशनकुमार ङ्क्षसह ने वाकणकर ब्रिज से दाऊदखेड़ी रोड के हाल देखे तो नाराज हो गए। गुणवत्ताहीन काम देख उन्होंने एजेंसी पर फाइन लगाने और कार्रवाई करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर लोक निर्माण विभाग और पीडब्ल्यूडी सिंहस्थ डिवीजन के कामों का जायजा लेने निकले थे।

Advertisement

निर्माणरत वाकणकर ब्रिज से दाऊदखेड़ी रोड के हालात देख उन्होंने तुरंत कार्रवाई का कहा। इसके बाद उन्होंने हरिफाटक से लालपुल मुरलीपुरा रोड, लालपुल ब्रिज और चंदूखेड़ी से शंकराचार्य मार्ग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान स्पष्ट तौर पर कहा कि काम की क्वालिटी में कोई कमी नहीं हो। समय पर काम पूरा करने के लिए एक से अधिक शिफ्ट में काम जाएं। उन्होंने कहा कि वे हर सप्ताह मौके पर पहुंचकर कामकाज देखेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें