Advertisement

खंडेलवाल वैश्य पंचायत द्वारा हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित

उज्जैन। खंडेलवाल समाज उज्जैन की शीर्षस्थ संस्था खंडेलवाल वैश्य पंचायत के तत्वावधान में सहयोगी संस्था युवा परिवार द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन के बाद खंडेलवाल भवन में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत का हृदय रोग पर सेमिनार आयोजित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सेमिनार में डॉ. रावत ने खान-पान संबंधित सावधानियां, व्यायाम और हृदय रोग से जुड़े कई विषय पर डिजिटल प्रेजेंटेशन दिया। उपस्थित लोगों के बीच उनके हृदय रोग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इस अवसर पर खंडेलवाल वैश्य पंचायत के अध्यक्ष गोविंद खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र झालानी, कोषाध्यक्ष गुलशन नाटाणी, मनीष खंडेलवाल मन्नू, मनीष मेहरवाल, देवेंद्र जंगीनिया, अनिल गुप्ता, महिला मंडल की अध्यक्ष उषा गुप्ता एवं उषा रावत के द्वारा डॉ. रावत का अभिनंदन किया गया। जानकारी मीडिया प्रभारी अर्पित गुप्ता ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें