Popup Image

शराब छुड़ाने सात लोगों को जहरीला ज्यूस पिलाया, दो मौत, 5 की हालत गंभीर

100 रुपए लेकर पिलाए 3-3 गिलास, ३ आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर 7 लोगों को जहरीला ज्यूस पिलाया गया। जड़ी-बूटी का घोल पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच की तबीयत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मृतकों की पहचान देवगुण निवासी रामकिशोर और महाराजपुर निवासी संजय के रूप में हुई है। बीमार हुए पांच लोगों में अल्वेरा के रामदास और सहदेव के अलावा मोहन, राकेश और विजय शामिल हैं। केलबिरा गांव निवासी रामदास आरके अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि ओझा ने 21 दिन में शराब की लत छुड़ाने का दावा किया था। इसके काढ़ा (जूस) पीने को कहा था। उन्होंने इसके तीन गिलास पीए थे। इसके लिए 100 रुपए लिए थे।

Advertisement

मृतक के भाई ने बताया आधे घंटे बाद चक्कर आए
मृतक संजय के भाई ने बताया कि उन्हें पता चला था कि पाठाखेड़ा में राजा की बैठक गांव में शराब छुड़ाने की जगह है। इसके बाद वे सभी वहां गए। करीब 400 से 500 लोग मौजूद थे। पूजा-पाठ के बाद उन्हें लाल रंग की दवा जैसी चीज दो गिलास पीने के लिए दी गई। उन्होंने इसे जड़ी-बूटी का काढ़ा समझकर पी लिया। संजय ने बताया- दवा पीते समय पेट में तेज जलन हो रही थी। पीने के करीब आधे घंटे बाद चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गईं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें