Advertisement

शाहरुख ने योगेंद्र बनकर दो बच्चों की मां से बनाए संबंध

दूसरी लडक़ी से शादी की तो बिगड़ी बात, 14 साल से थे रिलेशन में

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से शाहरूख ने योगेन्द्र बनकर दोस्ती की। उसे शादी का झांसा दिया और संबंध बनाए। रिलेशन 14 साल तक चलता रहा लेकिन शाहरूख ने दूसरी लडक़ी से शादी कर ली तो मामला बिगड़ गया। महिला ने उसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को धारा 376 में गिरफ्तार किया है।

टीआई गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी। वर्ष 2011 में उसकी पहचान शारूख से हुई। दोनों फोन पर बात करते रहे। बातचीत दोस्ती में बदल गई। शाहरूख ने महिला से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं और तुम्ही से शादी करूंगा। उसकी बातों में उलझकर महिला शाहरूख के साथ पत्नी बनकर रहने लगी। करीब 14 सालों तक साथ रहने के दौरान शाहरूख ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन शादी नहीं की। कुछ दिनों पहले महिला को पता चला कि शाहरूख ने दूसरी लडक़ी से शादी कर ली है। विरोध करने पर शाहरूख ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

Advertisement

हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ पहुंची थाने
शाहरूख द्वारा महिला को धोखे में रखकर लिवइन में रहने और संबंध बनाने के बाद दूसरी लडक़ी से शादी करने के बाद मारपीट करने की बात महिला ने हिंदूवादी संगठन के लोगों को बताई और उनके साथ चिमनगंज थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि शाहरूख ने दो आधार कार्ड बनवाए हैं जिनमें एक में मुस्लिम नाम है व दूसरे में हिंदू नाम योगेन्द्र वाडिया लिखा है।

आधार कार्ड की जांच करा रहे
टीआई पचौरिया ने बताया कि महिला पूर्व से विवाहित थी और उसके दो बच्चे हैं। शाहरूख के संपर्क में आने के बाद वर्ष 2011 से उसके साथ पत्नी बनकर रही। शाहरूख के पास मिले दोनों आधार कार्ड की जांच करा रहे हैं। उसने किस तरह से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया। फिलहाल मामले में शाहरूख के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें