Advertisement

शाजापुर : इंदौर से आगरा जा रही बस पलटी, 7 लोग घायल

शाजापुर। शाजापुर में नेशनल हाई-वे 52 पर सोमवार रात करीब 9 बजे एक यात्री बस पलट गई। यह हादसा मझानिया के पास हुआ। बस में सवार सात लोग घायल हो गए। घटना के समय बस में 15 यात्री सवार थे। यह बस इंदौर से आगरा की ओर जा रही थी। यात्रियों ने बताया कि बस का टायर फटने से यह हादसा हुआ और बस सड़क पर तेजी से पलट गई।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर एसपी प्रियंका शुक्ला और एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय भी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। जिला अस्पताल में नायब तहसीलदार ने घायलों के बारे में जानकारी ली। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्रियों की हालत फिलहाल सामान्य है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। घायलों का शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये हुए घायल : अंकुश (21 वर्ष, मुरैना), जितेंद्र (40 वर्ष, हाथरस यूपी), सोनू (25 वर्ष, मुरैना), गंगा सिंह (28 वर्ष, आगरा), दीपक (27 वर्ष, मुरैना), मीना (50 वर्ष, इंदौर) और बरनिया (40 वर्ष, रसगांव)।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें