Advertisement

नार्मदीय ब्राह्मण समाज में शर्मा अध्यक्ष बने

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नार्मदीय ब्राह्मण समाज की वार्षिक साधारण सभा समाज की महानंदानगर स्थित धर्मशाला नर्मदा मंगलम पर आयोजित की गई। अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ प्रमोद शकरगाय द्वारा की गई। विशेष अतिथि सुरेंद्र जोशी एवं गिरिशदत्त शर्मा थे। अतिथियों का स्वागत कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पुष्पहारों से किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

तत्पश्चात सभा की कार्यवाही प्रारंभ की गई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का विवरण एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट कोषाध्यक्ष महेश बिल्लौरे द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसका अनुमोदन सदन द्वारा सर्वानुमति से किया गया। उपाध्यक्ष मंगलेश गीते एवं लोकेन्द्र शास्त्री द्वारा सभा का संचालन करते हुए वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने की घोषणा करते हुए नवीन कार्यकारिणी हेतु अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

अध्यक्ष पद के लिये पुन: मनोज शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रकार वर्ष 2024 से 2027 तीन वर्ष कार्यकाल हेतु शर्मा को पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सभा की कार्यवाही विवरण का संधारण सचिव सचिन शर्मा द्वारा किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें