शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया

शिलांग पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। शिलांग के एसपी एसपी विवेक सियोम ने सोनम और राज से पूछताछ के आधार पर बड़े खुलासे किए हैं। प्रेस कानफ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ही था। उसने ही हत्या की पूरी प्लानिंग की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि राज कुशवाह इस हत्याकांड का मास्टर माइंड था। राजा को मारने की प्लानिंग शादी के 11 दिन पहले ही राज और सोनम ने बनाई थी। 2 जून को राजा का शव शिलांग की गहरी खाई में मिला था। इस दौरान सोनम इंदौर में ही मौजूद थी। सोनम गुवाहाटी से पटना, लखनऊ होते हुए इंदौर आई थी। उसके बाद 7 जून को वह राज के साथ गाजीपुर के लिए निकल गई।

सोनम ने बताया कि परिवार के दबाव में उसने राजा से शादी की थी। राजा की हत्या के लिए शिलांग गए। दोस्त विशाल और अन्य तीन आरोपियों को तैयार किया था।

तीनों के टिकट उसने ही कराए थे। विशाल को उसने सिम भी दी थी। शिलांग से सोनम राज को लोकेशन भेजती थी, उसे राज आरोपियों को फारवर्ड करता था। राज ने इंदौर से आरोपियों के गुवाहाटी तक के टिकट कराए थे। रोज फोन पर उन्हें निर्देश देता था। राज खुद शिलांग नहीं गया था, लेकिन योजना उसने ही बनाई थी। जब सोनम इंदौर आई तो उसके रुकने का इंतजाम भी राज ने किया था। उसने सात हजार रुपये का किराना भी सोनम को खरीद कर दिया था।

Related Articles