Advertisement

Raja Murder Case : शिलांग पुलिस ने सोनम रघुवंशी और तीनों आरोपियों को मौके ले जाकर सीन रीक्रिएट किया

शिलॉन्ग पुलिस राजा रघुवंशी मर्डर केस के आरोपियों को लेकर सोहरा पहुंची है। सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स पर हत्याकांड का रीक्रिएशन किया जा रहा है। यहां फोरेंसिक डिपार्टमेंट और एसडीआरएफ की टीमें भी मौजूद हैं।

Advertisement

मेघालय की डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा- जांच अधिकारी हत्या का कारण केवल लव ट्राएंगल ही नहीं मान रहे हैं। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पैदा कर ले। हम इस हत्या के सभी संभावित एंगल की जांच कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

डीजीपी नोंग्रांग ने बताया कि सोनम ने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। एसआईटी ने असम और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस से सहायता मांगी है, जहां आरोपी हत्या करने से पहले और बाद में रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें