श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। आफताब ने जो जानकारी दी है पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। हर उस जगह की तलाश की जा रही है जहां पर आफताब ने श्रद्धा के शरीर के टुकड़े फेंके हैं।
दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा हत्याकांड की परतों को खोलने के लिए बुधवार को क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। इस दौरान आफताब से पूरी घटना की जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस को अभी तक आफताब के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।