प्रयागराज से उज्जैन लाएंगे सिंहस्थ प्रबंधन के राज

कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों का दल कुंभ में करेगा अध्ययन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन में तीन साल बाद होने वाले दुनिया के बड़े धार्मिक आयोजन सिंहस्थ 2028 की तैयारी के लिए मध्यप्रदेश सरकार कोई कमी छोडऩे को तैयार नहीं। सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है और करोड़ों रुपए की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। भीड़ प्रबंधन का अध्ययन करने उज्जैन प्रशासन के अधिकारी प्रयागराज कुंभ जाएंगे और सिंहस्थ की तैयारियां की जाएंगी।

सिंहस्थ महापर्व का आयोजन 2028 में होगा, जबकि प्रयागराज (इलाहाबाद) में अगले माह 13 जनवरी से महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। प्रयागराज में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जबकि उज्जैन में 14 करोड़ श्रद्धालुओं का जमघट होने के अनुमान है।

advertisement

उत्तरप्रदेश सरकार और प्रशासन 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए प्रबंधन कैसे करेगी और उनको कौनसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, इसका अध्ययन कर उज्जैन प्रशासन सिंहस्थ में तैयारी करेगा। प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाओं और आधुनिक तकनीक से भी स्थानीय प्रशासन को कई आइडिया मिलने की उम्मीद है। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह, एसपी प्रदीपकुमार शर्मा, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक और जिला पंचायत सीईओ जैसे अधिकारियों का दल 13 जनवरी के आसपास प्रयाग जाने की तैयारी कर रहा है।

सिंहस्थ की प्रमुख तैयारियां

advertisement

हरिद्वार की तर्ज पर साधु संतों को आश्रम के लिए स्थाई निर्माण और आध्यात्मिक नगर बनाने का बन रहा प्लान।

5882.14 करोड़ लागत के इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्क को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अब तक स्वीकृति।

778.91 करोड़ रुपयों से शिप्रा नदी किनारे 29.21 किमी लंबे घाट बनेंगे।

1024.95 करोड़ लागत से शिप्रा नदी में जल निरंतर प्रवाह के लिए कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का काम शुरू।

1692 करोड़ रु. से उज्जैन इंदौर फोरलेन को सिक्स लेन बनाया जा रहा।

950 करोड़ की लागत से इंदौर उज्जैन ग्रीन फील्ड फोरलेन निर्माण की तैयारी।

 190 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप वे प्रोजेक्ट।

प्रयागराज में तैयारियां

13 से 26 फरवरी तक महाकुंभ का होगा आयोजन।

40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान।

गंगा नदी किनारे संगम पर चार हजार हेक्टेयर में कुंभ के आयोजन।

6382 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट।

पीने के पानी के लिए 1249 किमी लंबी पाइपलाइन और 200 वाटर एटीएम।

राजमार्गों पर सात हजार बसें और 550 शटल बसों का संचालन।

लोकल मैपिंग के लिए गूगल को जिम्मा। अस्थाई टेंट सिटी गूगल मैप्स पर दिखेगी।

सुरक्षा के लिए 200 स्थानों पर 744 अस्थाई सहित ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे।

एआई टेक्नीक वाले कैमरों से आने वाले श्रद्धालुओं की सटीक गिनती।

प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाओं का करेंगे अध्ययन
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अभी चल रही हैं। कई योजनाओं पर काम शुरू हो गया है। प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने जनवरी में जाएंगे। वहां की व्यवस्थाओं और प्रबंधन के आधार पर भी काम होगा।
नीरजकुमार सिंह कलेक्टर

Related Articles

close