देश में एसआईआर अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है

नई दिल्ली, एजेंसी। चुनाव आयोग अगले हफ्ते से पूरे देश में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिविजन शुरू कर सकता है। शुरुआत 10-15 राज्यों से होगी। उन राज्यों में एसआईआर पहले होगी, जहां अगले 1 साल में विधानसभा चुनाव होना हैं। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और प. बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव होना हैं।
Advertisement
चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया, ‘उन राज्यों में एसआईआर अभी नहीं होगा, जहां स्थानीय निकायों के चुनाव होना हैं। इसका कारण है कि निचले स्तर पर कर्मचारी उन चुनाव में व्यस्त होंगे। वे एसआईआर के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
Advertisement









