Advertisement

घर लौटकर सोया हलवाई मृत मिला

उज्जैन। सेठी नगर में रहने में रहने वाला हलवाई मुकेश शर्मा पिता बंशीलाल 45 वर्ष रात में घर लौटा और भांजी से खाने के लिये जगाने का बोलकर सो गया। भांजी रात 9.15 बजे उसे जगाने पहुंची तो वहीं उठा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश के मामा योगेश शर्मा ने बताया कि मुकेश की शादी नहीं हुई थी।

Advertisement

वह अपनी भांजी गुनगुन 20 वर्ष के साथ रहता था। भांजी पढ़ाई करती है। मुकेश कल शाम को काम से लौटा और भांजी से कहा कि खाने के लिये जगा लेना। इसके बाद वह सो गया। रात 9.15 बजे जब गुनगुन उसे जगाने पहुंची तो वह नहीं उठा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था संभवत: हार्ट अटैक से मुकेश की मृत्यु हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें