Smart city कंपनी के CEO बोले …हमारी तो चारों सड़कें स्मार्ट हैं, नगर निगम जाने उनकी सड़कों के हाल…

बोले स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ…हमारी तो चारों सड़कें स्मार्ट हैं, नगर निगम जाने उनकी सड़कों के हाल…

टाटा सीवरेज लाइन से अब नई मुसीबत,चैंबर हो रहे ओवरफ्लो, सड़कों पर जमा हो रहा पानी

उज्जैन।जब से टाटा सीवरेज लाइन का प्रोजेक्ट शुरू हुआ है तब से ही शहरवासियों के लिए मुसीबतें खड़ी हो रही हैं। अब सीवरेज लाइन के चैंबरों से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इससे नई मुसीबत पैदा हो गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

बारिश थमने के बाद भी सड़कों पर पानी भरा हुआ है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह प्रोजेेक्ट नगर निगम का है। हमने शहर में चार सड़कें बनाई सभी स्मार्ट है और इनमें कोई फाल्ट नहीं हैं।

तीन दिन से बारिश रूकी हुई है। इसके बाद भी शहर में कई जगह पर रास्तों और चौराहों पर पानी भरा हुआ है। ये पानी टाटा कंपनी की सीवरेज लाइन के चैंबरों से ओवरफ्लो हो रहा है। इस नई मुसीबत से शहरवासियों को परेशानी झेलना पड़ रही है।

advertisement

कई जगह पर ये पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों और दुकानों तक पहुंच रहा है। बारिश के कारण सड़कों की हालत पहले ही खराब हो गई है। जगह-जगह पर गड्ढे और गिट्टी बाहर निकली हुई है। पानी से भरे गड्ढों में वाहन चालक गिरकर घायल भी हो रहे हैं। इस मामले से स्मार्ट सिटी कंपनी ने पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है।

advertisement

कंपनी के सीईओ आशीष पाठक ने चर्चा में बताया कि हमारी सड़कें स्मार्ट हैं। कंपनी ने चार स्थानों पर सड़कों का निर्माण किया है और सभी में अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम है। इसमेें किसी तरह का फाल्ट सामने नहीं आया है। टाटा सीवरेज लाइन का प्रोजेक्ट नगर निगम का है। जिन जगह पानी ओवरफ्लो हो रहा है वे सड़कें भी नगर निगम की है वे ही इस समस्या का निराकरण कर सकते हैं।

यहां पर चैंबरों से निकल रहा पानी

सीवरेज लाइन के साथ ही जगह-जगह पर चैंबर भी बनाए हैं। शहर में देवास रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने, दूधतलाई, बियाबानी चौराहा, अंकपात मार्ग, फ्रीगंज में कई जगह पर चेम्बरों से पानी बहकर सड़कों पर फैल रहा है। दिनभर वाहन तेज गति से इस पानी से निकलते हैं राहगीरों पर पानी उड़ातें रहते हैं।

अभी कनेक्टिविटी नहीं हुई इससे हो रहा पानी ओवरफ्लो

चैंबरों से पानी के ओवरफ्लो होने के संबंध में नगर निगम के अपर आयुक्त आदित्य नागर ने बताया कि अभी सीवरेज लाइन का प्रोजेक्ट कंपलीट नहीं हुआ है।

लाइन की कनेक्टिविटी नहीं होने से चैंबरों से पानी निकल रहा है। काम जल्द हो इसके लिए कई बार टाटा कंपनी पर पेनल्टी भी लगाई गई हैं। जैसे ही पाइप लाइन जुड़ जाएगी। इस तरह की समस्या भी खत्म हो जाएगी। अभी तो इसका बहुत काम होना बाकी है।

Related Articles

close