Advertisement

85हजार की 68 बोतल अंग्रेजी शराब के तस्कर गिरफ्त में

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। अवैध शराब तस्करी के मामले में नीलगंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से ८५ हजार रुपए ६८ बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है।पुलिस ने बताया कि शनिवार को सर्कल भ्रमण के दौरान मुखबिर ने नीलगंगा पुलिस को सूचना दी कि वाकणकर ब्रिज के पास टूटे हुए ढाबे के पास नीले रंग के बैग में बड़ी मात्रा में अंगे्रजी शराब बेचने के लिए शख्स खड़ा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इसके बाद पुलिस टीम ने बताई जगह पर दबिश दी तो उक्त शख्स ने भागने की नाकाम कोशिश की। पूछताछ में उसने अपना नाम जगदीश पिता रामचंद्र माली (४9) निवासी छोटी दाऊदखेड़ी बताया। उसके कब्जे से 8 बोतल शराब जब्त की गई। सख्ती से पूछने पर ढाबे के अंदर और शराब छुपाकर रखने की बात स्वीकार की। तलाशी लेने पर पांच पेटी (६० बोतल) अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 84,800 रुपए है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review