Advertisement

समाजसेवी, दानी और कुशल संगठक अर्जुन खत्री नहीं रहे

उज्जैन। समाजसेवा के लिए आयकर विभाग की नौकरी छोडक़र पूरा समय समाज को देने वाले, दानी और कुशल संगठक अर्जुन खत्री नहीं रहे। इंडस हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की स्थापना की। इसमें उन्होंने अनुभवी डॉक्टरों और कर्मचारियों की टीम तैयार की। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड स्कूल और ऑक्सफोर्ड जूनियर कॉलेज की परिकल्पना को साकार किया। सिंधु जागृत समाज के वे अध्यक्ष रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

वर्तमान में वे संरक्षक के रूप में अपना योगदान दे रहे थे। सुभाष नगर से निकली शवयात्रा में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इनमें डॉ. उल्लास वैद्य, रमेश शेख, गोपाल बलवानी, दौलत खेमचंदानी, किशोर खंडेलवाल, महेश बिरयानी, नरेश धनवानी, रूप पपनानी, राजपाल सिंह, प्रताप रोहिरा, जवाहर सनमुखानी, मनोज आसवानी, अशोक राजवानी, अमित सचदेवा, घनश्याम दसवानी, दीपक बेलानी, राजकुमार परसवानी के अलावा कई लोग शामिल हुए।

मुस्कान के लिए नेत्रदान: अर्जुन खत्री के निधन पर मुस्कान ग्रुप ने सुनील कुमार खत्री से उनके पिता के नेत्रदान का आग्रह किया। परिवार के लोगों ने इस भाव से कि जीवन भर उन्होंने दिया, अब नेत्रदान भी हो जाए। इस पुनीत कार्य के लिए स्वीकृति दी गई। गीता भवन न्यास बडऩगर के डॉ. दादरवा को सूचना दी गई। वे अपनी टीम के साथ खत्री के आवास पर पहुंचे और नेत्रदान प्रक्रिया को संपन्न किया। नेत्रदान के लिए प्रकाश चित्तोड़ा, जेठानंद जयसिंघानी, तरूण रोचवानी, संजीव गंगवाल का योगदान रहा।

Advertisement

Related Articles