मानसून में स्किन केयर करने के लिए कुछ खास टिप्स

जून का महीना चल रहा है, ऐसे में बारिश ने कई जगहों पर मौसम काफी खुशनुमा कर दिया है। ये मौसम वैसे तो काफी अच्छा होता है, लेकिन इस दौरान त्वचा पर काफी डैमेज हो जाती है। ऐसे में स्किन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।यदि आप भी अपने चेहरे की चमक को खोना नहीं चाहते तो बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको मानसून में स्किन केयर करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपका चेहरा भी खिला-खिला रहे।

त्वचा को रखें साफ
बारिश के मौसम में स्किन को साफ रखना बेहद जरूरी है। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो इसकी वजह से फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस मौसम में त्वचा पर गंदगी काफी चिपकती है, इसलिए शाम को सोने से पहले भी एक बार नहा लें। अगर नहा नहीं पा रहे हैं तो अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर की मदद से अच्छे से साफ करें।
मॉइश्चराइजर है जरूरी
बारिश के मौसम में च्वचा काफी चिपचिपी हो जाती है, ऐसे में लोग मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इस मौसम में हल्के और जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी स्किन हाइड्रेट रहे। ऐसा न करने पर त्वचा की नमी खोने लगेगी।
सनस्क्रीन को तो बिल्कुल न भूलें
बारिश के मौसम में भले ही धूप काफी कम हो जाती है, लेकिन यदि आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे आपकी डैमेज होने लगेगी। इसलिए बारिश के मौसम में भी सनस्क्रीन को अपना दोस्त बनाकर रखएं, ताकि धूप की किरणें आपको नुकसान न पहुंचा सकें।
हफ्ते में दो बार स्क्रब
बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ये जान लें कि इस मौसम में हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब करना बेहद जरूरी है। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपकी स्किन की डीप क्लीनिंग नहीं हो जाएगी, जिस कारण चेहरे पर मुंहासों जैसी दिक्कते बढ़ सकती हैं।
हफ्ते में एक बार फेस पैक लगाएं
त्वचा को दमकाने के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ये आपके स्किन टाइप से ही हो, वरना इसका असर आपके चेहरे पर नहीं दिखेगा और हो सकता है कि इसके इस्तेमाल से दिक्कत बढ़ जाए।









