ससुराल में दामाद की अधिक शराब पीने से तबीयत बिगड़ी, मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ससुराल में रह रहे एक युवक की अधिक शराब पीने से तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के मुताबिक मृतक का नाम विक्रम पिता मांगीलाल निवासी ग्राम तुमड़ावदा है। विक्रम पिछले 8 सालों से पत्नी के साथ नीमनवासा स्थित ससुराल में रहता था और यहीं मजदूरी कर जीवन यापन करता था।
Advertisement
उसके साले अर्जुन ने बताया कि विक्रम ने पिछले दो दिन में काफी शराब पी। इसी बीच बुधवार शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल चरक भवन इलाज के लिए लाए। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों के कहने पर पुलिस द्वारा विक्रम का पोस्टमार्टम कराया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Advertisement









