सोनिया की किताब लॉन्च, बिक्री शुरू

नईदिल्ली, एजेंसी। सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आज लॉन्च हो गई है। बिना किसी लॉन्च इवेंट के यह सीधे मार्केट में मिलने लगी है। सोनिया ने इस मेमॉयर को निजी किताब बताया है, उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं है। सोनिया ने यह किताब राहुल-प्रियंका और आने पोते-पोतियों को डेडिकेट की है।
Advertisement
इसमें शुरुआती पेज पर लिखा है- मेरे बेटे राहुल, मेरी बेटी प्रियंका और मेरे पोते-पोतियों रैहान और मिराया के नाम। किताब में एक पेज पर ऋग्वेद की ऋचाएं ली गई हैं। सोनिया ने 24 अक्टूबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने दावा किया था- “मेरी किताब आने पर कुछ ‘तमाशा’ जरूर होगा। दशकों से लोग मेरी कहानी बता रहे, अब मेरी बारी है अपनी कहानी बताने की।”
Advertisement









